दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, सवार सुपरवाइजर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Painful road accident speeding bike collides with parked trailer rider supervisor dies chaos among family members police engaged in investigation
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की रात खड़ी ट्रेलर से बाइक सवार युवक के टकरा गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के गुमला का रहने वाला सुखबल सिंह चौहान बीते कुछ सालों से रायगढ़ में रहते हुए बीएस स्पंज में सुपरवाइजर का काम करता था. वह शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी बाइक नम्बर CG13 BB 1273 से किसी काम से कहीं जा रहा था.
वह जैसे ही नलवा प्लांट के पास पहुंचा कि रात के अंधेरे में वह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर नम्बर CG11 BJ 1940 को देख नहीं पाया और पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल युवक को डायल 112 की मदद से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



