कुत्ते को बचाने के चक्कर में उजड़ा परिवार, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, पति की मौत, शिक्षिका पत्नी और दो बच्चे घायल, इलाज जारी

A family was devastated while trying to save a dog. A speeding car overturned, killing the husband, injuring his teacher wife and two children. Treatment is ongoing.

कुत्ते को बचाने के चक्कर में उजड़ा परिवार, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, पति की मौत, शिक्षिका पत्नी और दो बच्चे घायल, इलाज जारी

बालोद/डौंडीलोहारा : बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुर नर्सरी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार बालोद से अपने गृह ग्राम देवरीपसौद लौट रहा था. जैसे ही उनकी कार संबलपुर नर्सरी के पास पहुंची. अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया. उसे बचाने की कोशिश में कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क किनारे पलट गई.
इस हादसे में कार चला रहे व्यापारी की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं. वहीं उनकी पत्नी जो राघोनवागांव शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं. अपने दोनों बच्चों के साथ गंभीर रुप से घायल हो गई. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
लोहारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस हादसे के बाद से देवरीपसौद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB