शासकीय अवकाश घोषित होने के बाद भी निजी स्कूलों में शाला संचालन, नोटिस जारी, 8 अक्टूबर से आठ नवंबर तक पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी
Even after declaration of government holiday schools are running in private schools notice issued policemen will not get leave from 8th October to 8th November
शासकीय अवकाश घोषित होने के बाद भी निजी स्कूलों में शाला संचालन, नोटिस जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के निजी-सरकारी स्कूलों में सात से 12 अक्टूबर तक दशहरा के लिए छह दिन का अवकाश रहेगा. वहीं केंद्रीय विद्यालयों में आठ से 17 अक्टूबर यानी 10 दिन का शरद ऋतु अवकाश रहेगा. अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों व डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों में अवकाश रहेगा. 13 अक्टूबर के लिए रविवार है. इस दिन देश भर में छुट्टियां रहेगी.
दीपावली पर 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक अवकाश रहेगा. शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर 2024 तक कुल छह दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है.
दीपावली: स्कूल 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक बंद रहेंगे.
शीतकालीन अवकाश: 23 से 28 दिसंबर 2024 तक छह दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा.
गर्मी की छुट्टियां: एक मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के निजी स्कूलों में शासकीय अवकाश घोषित होने के बाद भी स्कूल संचालन की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा निजी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल पार्री नाला राजनांदगांव, संस्कार सिटी ठाकुरटोला राजनांदगांव, बाल भारती हायर सेकेण्ड्री स्कूल बल्देव बाग राजनांदगांव, वेसलियन हिन्दी मीडियम स्कूल टांकापारा राजनांदगांव, वेसलियन अंग्रेजी मीडियम स्कूल टांकापारा राजनांदगांव, जेएलएम गायत्री विद्यापीठ केशर नगर राजनांदगांव, अजीज पब्लिक स्कूल इंदामरा राजनांदगांव, सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल खैरागढ़ रोड डोंगरगढ़, नीरज विद्या मंदिर मोहड़ डोंगरगांव का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा दशहरा और दीपावली अवकाश घोषणा के बाद भी निजी विद्यालयों का संचालित पाया गया. संबंधित विद्यालयों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है. निजी विद्यालयों को शासन के निर्देशानुसार दशहरा, दीपावली अवकाश का पालन सुनिश्चित करने कहा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
8 अक्टूबर से आठ नवंबर तक पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी
योगी सरकार ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर और नवंबर के दौरान प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. वही डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसका सर्कुलर जारी कर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.
सूत्रों कि माने तो दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए पुलिस वालों की 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक छुट्टी रद्द कर दी है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को सीएम योगी ने आगामी त्योहार को मद्देनजर रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी.
वही सीएम योगी ने सुरक्षा के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय पर कार्यालय आएं किसी भी कार्यालय में कोई फाइल 3 दिन से ज्यादा समय तक लंबित न हो. अगर किसी तरह की समस्या हो तो DGP कार्यालय, गृह विभाग या सीधे मुझसे समय लेकर मिल सकते हैं. लेकिन अनिर्णय की स्थिति नहीं होनी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



