शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, धार्मिक आस्था को चोंट पहुंचाने वाले आरोपी प्रकाश गनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे

Shivlinga was damaged and Prakash Ganveer accused of hurting religious faith was arrested by the police and sent behind the bars

शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, धार्मिक आस्था को चोंट पहुंचाने वाले आरोपी प्रकाश गनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे

राजनांदगांव : प्रार्थी राकेश झारिया निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर पास एक शिव मंदिर पिछले साल श्रावण मास में प्रार्थी द्वारा निर्माण कराया गया था. जिसमें लोग पूजा अर्चना करते हैं. पड़ोसन ने बताया कि उसका लड़का प्रकाश गनवीर ने शिव मंदिर में रखे शिवलिंग को रात में 3 बजे तोड़ दिया. तब जाकर देखे तो शिवलिंग नीचे जमीन में पटकाया हुआ टूटा था. फिर प्रकाश गनवीर को बुलाकर पूछे तो वह अपनी मां को गाली देने लगा कि तुम क्यों बताई हो. प्रकाश गनवीर के द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाते हुए मंदिर के शिवलिग को तोड़ दिया.
इस रिपोर्ट पर अपराध कमांक 366/24 धारा 298 बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. उक्त घटना धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने व घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के बारे में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया और राजनांदगांव SP मोहित गर्ग, ASP राहुल देव शर्मा, CSP पुष्पेन्द्र नायक के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में घटना आमजनो की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचने और घटनास्थल के आस पास के लोग आक्रोशित होने और लोक शांति भंग होने की संभावना होने से कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रकाश गनवीर पिता सुखदेव गनवीर उम्र 30 साल निवासी पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की खबर परिजनों को दिया गया. आरोपी को अदालत पेश किया गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप, उनि गीतांजली सिन्हा, आर. राकेश धुर्वे, प्रशांत भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb