मवेशी से टकरा गई कार, बाइक सवारों ने पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा का किया अपहरण, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
Car collided with cattle, bike riders kidnapped former cooperative society president Rajendra Sharma, 11 accused arrested, search for the remaining accused continues
दुर्ग/कुम्हारी : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना पुलिस ने कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष का अपहरण और मारपीट के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के कपसदा गांव के रहने वाले प्रार्थी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान अकोला गांव में सड़क पर रखे निर्माणधीन सामग्री के किनारे से कार को निकाल रहे थे. उसी दौरान अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया और कार से टक्कर हो गई. इसी बात को लेकर अकोला गांव के दो लड़के आए और प्रार्थी की गाड़ी रोककर ठीक से गाड़ी चलाने नहीं आता है बोले. जिसे सुनकर प्रार्थी ने गाड़ी आगे बढ़ाकर अपने घर जा रहे थे. इसी बीच अकोला गांव के कुछ लड़कों ने पीछा करते हुए कपसदा गांव के होटल चौक पर मोटर साइकिल कार के सामने लगाकर कार को रोककर प्रार्थी कार से बाहर निकलकर मारपीट करने लगे.
जिसका बीच बचाव करने गए उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की और प्रार्थी को अपने मोटर साइकिल में बैठकर अपने साथ अकोला गांव ले जाकर मारपीट की. मारपीट की वारदात के देखकर गांव वाले समेत अन्य लोगों बीच बचाव किया.
इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई. पुलिस ने इस मामले में अकोला गांव के रहने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू और राजकुमार नेताम शामिल हैं.
कुम्हारी थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे ने बताया कि प्रार्थी को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी. पुलिस ने अकोला गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जाने पर 11 लोगों ने प्रार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देना कबूल किया है. जिसके बाद 11 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



