अंधे कत्ल का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, हत्यारिन पत्नी-बेटे और मां के साथ मिलकर की पति कर दी हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Police made a big disclosure of blind murder, the murderous wife along with son and mother killed the husband, 5 accused arrested
रायपुर/तिल्दा नेवरा : रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमता में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. मृतक की पत्नी और बेटा ही इस हत्या की साजिश के मुख्य सूत्रधार निकले. इस गंभीर अपराध में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बेमता गड़रिया नाला के पास एक लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ग्राम सांकरा तिल्दा नेवरा निवासी लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट के रुप में हुई. खबर मिलने पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की. जिसमें प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मालूम हुआ. पुलिस ने अपराध क्रमांक 175/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, क्राइम एएसपी संदीप मित्तल, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, डीएसपी क्राइम संजय सिंह सहित एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम को मामले की जांच सौंप दी गई.
जांच के दौरान मृतक की पत्नी रौशनी शर्मा और पुत्र ऋषि शर्मा के बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आया. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद से जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई. तो उन्होंने हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली.
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की शराब की लत और आए दिन के घरेलू विवादों से तंग आकर उसकी पत्नी रौशनी शर्मा ने अपनी मां कुसुम शर्मा के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी.
कुसुम शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश के कटनी से उमाशंकर शर्मा और मुकेश शर्मा को बुलाया गया. प्लान के मुताबिक दोनों हत्यारे मृतक को शराब पिलाने के बहाने ग्राम बेमता ले गए और वहां उमाशंकर शर्मा ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. बाद में मृतक के चेहरे पर पत्थर पटक दिया गया. ताकि पहचान न हो सके. वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.
जिन्हें बाद में पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक चाकू, पत्थर और एक दोपहिया वाहन जब्त करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा सत्येन्द्र सिंह श्याम, एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही.
आरोपी
उमाशंकर उर्फ़ निक्की शर्मा उम्र 31 साल जिला कटनी, मध्यप्रदेश
मुकेश शर्मा उम्र 31 साल जिला सिवनी, मध्यप्रदेश
ऋषि शर्मा उम्र 20 साल मृतक का बेटा, जिला ढिंढोरी, मध्यप्रदेश
रोशनी शर्मा उम्र 36 साल मृतक की पत्नी
कुसुम शर्मा उम्र 60 साल मृतक की सास
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



