नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गैंगरेप के 3 दुष्कर्मी चढ़े पुलिस के हत्थे, बाड़ी में काम कर रही महिला से रेप, कुल 7 आरोपी गिरफ्तार
Rape of a minor on the pretext of marriage 3 rapists of gangrape caught by police rape of a woman working in the garden total 7 accused arrested
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. इस रिपोर्ट पर थाना सीपत में जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया.
इस मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर और सायबर सेल की मदद से मामले के अपहृता और आरोपी की तलाश की गई.

पता चला कि आरोपी रामकुमार कैवर्त के द्वारा अपहृता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने साथ बारामति पुणे महाराष्ट्र ले गया. सायबर सेल की मदद से थाना सीपत से स्टॉफ और परीजन की मदद से नाबालिग को बरामद कर सीपत थाना बिलासपुर लाया गया.
आरोपी द्वारा अपहृता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाए जाने से मामले में धारा 366, 376 भादवि और पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कांकेर : नाबालिग का अपहरण कर उससे अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25.अगस्त 2024 को प्रार्थी थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग बेटी 25 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे घर से बिना बताए कही चली गई है. प्रार्थी को शक है कि इसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है.
इस रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में गुम इंसान क्र. 19/24 एवं अपराध क्रमांक 160/24 धारा 137(2) बीएनएस. कायम कर पता तलाश में लिया गया. अपृहता की पतासाजी के लिए टीम गठित कर संदेही के मोबाईल लोकेशन के आधार पर रवाना किया गया.
जो ग्राम मथुरानगर 216 थाना मुलेचरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र पहुंचकर अपहृता को दस्तायाब कर संदेही के साथ थाना लाया गया. पूछताछ करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी शिशिर सयाल पिता सुभाष सयाल उम्र 23 साल साकिन मथुरानगर 216 थाना मुलचेरा जिला गढ़चिरौली द्वारा नाबालिग जानते हुए भी जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. बताने पर मामले में धारा 87, 64 (2) (ड) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई.

संदेही शिशिर सयाल को पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने से आरोपी शिशिर सयाल पिता सुभाष सयाल उम्र 23 साल साकिन मथुरानगर 216 थाना मुलचेरा जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
अपृहता एवं अपहरणकर्ता की पतासाजी करने में निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, सउनि. सोनराज सूर्यवंशी, म.आर. 170 अगसिया कोड़ोपी, गो.सै. इन्द्रजीत विश्वास का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अपहृता बालिका को थाना पाली पुलिस ने किया बरामद
कोरबा : थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. में प्रार्थी ने 24 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी भांजी गांव में आकर करीब एक महीने से रह रही थी. जो 21 अगस्त 2024 को शाम 4 बजे ग्राम से बिना बताए कहीं चली गई है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 234/2024 धारा-137(2) बीएनएस कायम कर मामला पता तलाश में लिया गया. अपहृता और आरोपी का पता तलाश के लिए टीम गठित कर ग्राम मौहापानी भेलवाटिकरा थाना कटघोरा जाकर अपहृत बालिका को राज कुमार निर्मलकर पिता मयाराम निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन मौहापानी भेलवाटिकरा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग. के कब्जे से गवाहों के सामने बरामद किया गया.
पीड़िता के बयान के मुताबिक राज कुमार निर्मलकर के द्वारा 21 अगस्त 2024 को भगाकर ले जाना और इस दरम्यान शारीरिक संबंध बनाना बताई. जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां से डाक्टर मुलाहिजा बाबत सहमति लेकर पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया. बाद आरोपी राज कुमार निर्मलकर पिता मयाराम निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन मौहापानी भेलवाटिकरा थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.) के खिलाफ जांच के दौरान मामले में धारा 64, 69, बीएनएस, 04, 06 पोक्सो एक्ट अलग से जोड़ी गई.

आरोपी राज कुमार निर्मलकर का डाक्टरी परीक्षण कराया गया. मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 137(2), 64, 69, बीएनएस, 04, 06 पोक्सो एक्ट का पाये जाने से 1 सितम्बर 2024 विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की खबर आरोपी के पिता मयाराम को दी गई. आरोपी राज कुमार निर्मलकर पिता मयाराम निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन मौहापानी भेलवाटिकरा थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.) को विधिवत् वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गैंगरेप के 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सक्ती : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शिकायत के चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने पीड़िता के साथ गांव के ही बोटलाल माली, मदन सुन्दर माली और गणेश उर्फ गणेशी द्वारा सुनी जगह में 2 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई थी.

जिसके बाद पुलिस ने धारा 70 (1),127 (2) बीएनएस के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरु कर दी. इस दौरान घटना की पुष्टि के बाद डभरा पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
उक्त संयुक्त टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अजली गुप्ता, निरीक्षक प्रवीण राजपूत, निरीक्षक कृष्णचंद मोहले, निरीक्षक विन्टन साहू, प्र.आर. मिथुन सुल्तान, आर. मिरीश साहू, धनेश्वर दिवाकर, भुनेश्वर गर्ग, रमेश धिरहे, राजेश धिरहे, उप्तार सिंह का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बाड़ी में काम कर रही महिला से दुष्कर्म
रायगढ़ : कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में 1 सितंबर 2024 को एक 29 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बारे में थाना कोतरारोड़ में मामला दर्ज किया गया. पीड़िता के भाई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटना तब हुई जब पीड़िता घर के पीछे बाड़ी में काम कर रही थी. इस दौरान संतोष विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने उसे पकड़कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

घटना की जानकारी मिलने पर, पीड़िता के परिवार ने आरोपी को पहचानते हुए फौरन इसकी खबर पुलिस को दी. कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर त्वरित कार्रवाई की.
आरोपी संतोष विश्वकर्मा उम्र 39 साल के खिलाफ अप.क्र. 285/2024 धारा 64, 2(ठ) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



