रेत भरी हाइवा ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों को कुचलकर फरार, दादा और पोते की मौके पर मौत, दादी घायल, परिवार में पसरा मातम

A sand-laden truck hit a bike from behind, crushed 3 people and fled, grandfather and grandson died on the spot, grandmother injured, mourning spread in the family

रेत भरी हाइवा ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों को कुचलकर फरार, दादा और पोते की मौके पर मौत, दादी घायल, परिवार में पसरा मातम

खैरागढ़ : गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला (दादी) गंभीर रुप से घायल हुई है. यह हादसा गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास हुआ. जहां तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. यह दर्दनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. तीनों के सडक़ हादसे की खबर बेटी तक पहुंची तो उसका रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं बेमेतरा के पैतृक गांव पदमी में भी मातम का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर उम्र 51 साल, उनकी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मलकर उम्र 14 साल लमरा गांव में अपनी बेटी के घर आए हुए थे. रविवार सुबह 7:30 बजे तीनों बाइक से अपने गांव पदमी लौट रहे थे.
जैसे ही वे सुरही नदी पुल के पास पहुंचे. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परमेश्वर निर्मलकर और उनके पोते डिकेश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इंद्राणी निर्मलकर गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल महिला का इलाज गंडई के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB