तेज रफ़्तार ट्रक की ने मारी ठोकर, तीन लोगों की मौत, दो घायल, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जप्त, लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के आदेश
Three people died and two were injured when a speeding truck hit a man. The accused driver was arrested, the vehicle was seized and license suspension was ordered.
रायपुर : रायपुर ग्रामीण। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर एक भयंकर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना 30 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम भूमिया, 22 मील चौक के पास घटी.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेलर/लंबी हाईवा वाहन नम्बर CG10 BJ 5311 के ड्राइवर अरुण कुमार राम पिता महाबीर राम उम्र 24 साल निवासी मझियाव, जिला गढ़वा, झारखंड ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए तीन लोगों को ठोकर मार दी. ट्रक चालक को यह जानते हुए भी वाहन तेज गति से चलाने की वजह से मौत की संभावना थी.
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतकगण अपने प्राइवेट काम से घर लौट रहे थे. तभी ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए जानलेवा हादसा किया. इस हादसे के बाद थाना तिल्दा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 105, 125(a) BNS के तहत मामला दर्ज किया.
आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया. साथ ही आरोपी चालक के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है. हादसे के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बलौदाबाजार पुलिस को खबर दी. जिसके बाद नाकेबंदी कर वाहन को जप्त किया गया. आहत लोगों का इलाज सिमगा और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है.
इस हादसे में मृतक
घनाराम यदु पिता फेरहा यदु उम्र 35 साल ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा नेवरा
लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला पिता फिरंता यदु उम्र 39 साल ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा नेवरा
देवेंद्र निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 24 साल ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा नेवरा
दुर्घटना में घायल
ओमप्रकाश निषाद पिता बिहारी निषाद उम्र 26 साल ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा नेवरा
अश्वनी साहू पिता भगवती प्रसाद उम्र 43 साल ग्राम बिटकुली, थाना सुहेला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



