दीपावली से पहले धमतरी पुलिस थाना कोतवाली ने खोड़िया तालाब के पास एक महिला तस्कर को अवैध गांजा बिक्री करते गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dhamtari police station Kotwali arrested a woman smuggler near Khodiya pond while selling illegal ganja and sent her to jail
धमतरी : धमतरी में पुलिस ने गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार किया है. महिला के पास से मादक पदार्थ गांजा और नगद रकम जपत किया गया है. आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है.
सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि हीराबाई ढीमर नाम की महिला खोड़िया तालाब के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में लोगो को गांजा बेच रही है. इस खबर पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपिया श्रीमति हीराबाई ढीमर पति सहारु ढीमर उम्र 50 साल निवासी विध्यवासिनी वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छग) के कब्जे से एक सफेद रंग के कपड़े के थैला के अंदर 750 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 8,000/- रुपये और नगद रकम 150/- रुपये जुमला 1,150/- रुपये को जप्त कर आरोपिया के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 415/24 धारा 20 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,प्रआर. हरीश साहू, आरक्षक गिरिश मिश्रा,महेंद्र सिन्हा,भागवत खांडेकर महिला आरक्षक प्राची गुप्ता,अनिता सिंह,सुनीता साहू, सोनिया साहू एवं शक्ति टीम से मआर.लक्ष्मी नागवंशी,महेश्वरी सिदार, सरला तिवारी, वाहन चालक ठाकुर राम का विशेष योगदान रहा.
महिला तस्कर नाम
हीराबाई ढीमर पति सहारु ढीमर उम्र 50 साल पता विध्यवासिनी वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



