शराबी महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान विवाहिता की गई जान, परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच

Drunken woman consumed poison married woman died during treatment mourning spread in the family police is investigating the case

शराबी महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान विवाहिता की गई जान, परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पालो मरकाम उम्र 45 साल शराब की आदी थी. घर में पति और बच्चों के द्वारा बार-बार उसे शराब पीने से मना भी करते थे.
मंगलवार को घर के सभी लोग खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे. उसी समय महिला ने घर मे रखे जहर का सेवन कर लिया. शाम को जब परिजन घर पहुँचे तो महिला बेहोश पड़ी हुई थी. परिजनों ने महिला को इलाज के लिए बचेली अस्पताल ले गए, जहां से महिला के खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतिका के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb