छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा, हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन महिलाओं समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

Issue of conversion heated up again in Chhattisgarh police took action after protest by Hindu organization FIR registered against 4 people including three women

छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा, हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन महिलाओं समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

रायगढ़ : रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठुमुड़ा इलाके में एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला उजागर हुआ है. रविवार की सुबह मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र के एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. तभी इसकी जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी. मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह संतोष चौहान के घर में एक प्रार्थना सभा चल रही थी. जिसकी जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली. इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे और विरोध स्वरुप नारेबाजी करते हुए पुलिस से शिकायत की.
खबर पर पुलिस अधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद घर में मौजूद 4 पुरुषों और 3 महिलाओं को हिरासत में लेकर जूटमिल थाना ले गए. पुलिस ने एक युवक और 3 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज किया है. वे सभी एक ही परिवार के हैं. इनमें संतोष सिंह, सुषमा सिंह, दमयंती सिंह और तृप्ती सिंह का नाम शामिल है. इन सभी के खिलाफ धारा 296, 299, 302, 351(3) और 3(5) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा इस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है.
हिंदू संगठन का कहना है कि कुछ समय से उन्हें इस इलाके में धर्मांतरण गतिविधियों की खबर मिल रही थी. इस प्रार्थना सभा में अपने धर्म को श्रेष्ठ और दूसरे धर्म को कमजोर दर्शाया जा रहा था. जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल बन रहा था.
मालुम हो कि कुछ दिन पहले भी जुट मिल थाना क्षेत्र के सावित्री नगर में भी धर्मांतरण का मामला सामने आया था.धर्मांतरण करने वाले लोगों पर पुलिस की करवाई तो हुई लेकिन जिस तरह से रायगढ़  मुख्यालय की बात करे तों हाल फिलहाल में जुट मिल में दों औऱ रायगढ़ शहर के अलग थाना में पांच से छः मामला सामने आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb