खेत से घर लौटते समय नीम के पेड़ के पास गिरी आकाशीय बिजली, हादसे में 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक, इलाज जारी, पसरा मातम

Lightning struck near a neem tree as they were returning home from the fields; a 40-year-old woman died tragically in the incident, while two others are in critical condition and undergoing treatment; a pall of gloom has descended.

खेत से घर लौटते समय नीम के पेड़ के पास गिरी आकाशीय बिजली, हादसे में 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक, इलाज जारी, पसरा मातम

बालोद/दल्लीराजहरा : बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथराटोला में खेत में काम करने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. गाज की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. घायलों को फौरन दल्लीराजहरा के ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पथराटोला की महिलाएं रोजाना की तरह खेत में कृषि कार्य कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली सीधे महिलाओं पर गिर गई.
एक की मौके पर मौत, दो गंभीर झुलसीं
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अनुसुइया बाई पति ज्योति राम मसिया उम्र 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके पास खेत में काम कर रहीं क्लेन्द्री बाई पति जगन्नाथ पिस्दा उम्र 42 साल और रामेश्वरी सहारे पति दिलबर उम्र 35 साल सहारे गंभीर रूप से झुलस गईं.
हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को प्राइवेट वाहन से दल्लीराजहरा स्थित ज्योति अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
पुलिस ने शव का पंचनामा कराया
हादसे की खबर मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है. जबकि पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?