अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, सड़क पर गिरे युवक को सामने से आ रही कार ने रौंदा, रक्षाबंधन पर बहन से मिलकर लौट रहे भाई की मौत

The scooter lost control and hit the divider the young man who fell on the road was crushed by a car coming from the front the brother returning after meeting his sister on Rakshabandhan died

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, सड़क पर गिरे युवक को सामने से आ रही कार ने रौंदा, रक्षाबंधन पर बहन से मिलकर लौट रहे भाई की मौत

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई के रिसाली में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अचानक स्कूटी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से सवार तीन युवक में से एक युवक सड़क पर गिर गया. जिसे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. वहीं अन्य युवक घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामला नेवई थाना क्षेत्र का है.
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा कि एक बाइक में तीन युवक सवार थे. डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक विपरीत दिशा से आ रही कार के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. नेवई पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश में जुट गई है.
इस हादसे में प्रशांत कुमार माहला उम्र 21 साल वार्ड 63 आजाद चौक निवासी की मौत हो गई. बताया जा रहा कि वे रक्षाबंधन पर अपनी बहन के घर दीनू और एक अन्य युवक के साथ गांव गया हुआ था. जहां से वापसी के दौरान नगर निगम रिसाली के सामने डिवाइडर की अंतिम छोर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb