मर्डर केस में सजा काट रहे जेल से पैरोल पर छूटे दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, एसपी ने किया दोनों कैदियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

Two prisoners who were serving sentence in a murder case escaped from jail on parole, causing a stir, SP announced a reward of Rs 10,000 each on both the prisoners

मर्डर केस में सजा काट रहे जेल से पैरोल पर छूटे दो कैदी फरार, मचा हड़कंप,  एसपी ने किया दोनों कैदियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

दुर्ग : केंद्रीय जेल दुर्ग में कत्ल के मामले में सजा काट रहे दो कैदी पैरोल पर जेल से बाहर तो आए, लेकिन वापस नहीं पहुंचे. इसके बाद पद्मनाभपुर थाने दोनों के खिलाफ जेल से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है. दुर्ग एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कैदियों पर इनाम घोषित किया है.
पद्मनाभपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पथर्रा गांव निवासी नाहुस भारती उम्र 36 साल और हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. दोनों दुर्ग केंद्रीय जेल में सजा काट रहे थे. दोनों हत्यारों ने अदालत से पैरोल पर बाहर आने की मांग की थी.
अदालत ने नाहुस भारती की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल दिया था. अदालत के हुक्म के मुताबिक दोनों को 7 जून 2022 तक जेल वापस आना था. लेकिन वह नहीं लौटा.
इसी तरह दूसरे मामले में हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को कोर्ट से 30 दिसंबर 2023 को पैरोल मिली थी. जिसे 16 जनवरी 2024 तक जेल में पहुंचना था. लेकिन वो भी जेल में नहीं पहुंचा. जब पुलिस ने दोनों के घर में दबिश दी. तो पता चला कि दोनों जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गए हैं.
तय तारीख पर वापस नहीं आने पर दर्ज हुआ मामला
दुर्ग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि किसी बंदी को जब पैरोल पर छोड़ा जाता है. तो उसे एक नियत तारीख में जेल वापस लौटना पड़ता है. निश्चित समय अवधि में वापस नहीं आने पर संबंधित थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है. पद्मनाभपुर पुलिस ने इसी तरह के 2 फरार कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
दुर्ग एसपी ने घोषित किया 10-10 हजार रुपए का इनाम
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने दोनों फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. इसके साथ ही दुर्ग पुलिस दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI