कल्याणी इस्पात कंपनी में मजदूर की हत्या, काम के दौरान नाराज साथी ने लकड़ी से मारा, सिर-हाथ पसली में गंभीर चोट से गई जान, आरोपी गिरफ्तार

Worker murdered in Kalyani Steel Company, angry colleague hit him with a wooden stick during work, he died due to serious head-hand and rib injuries, accused arrested

कल्याणी इस्पात कंपनी में मजदूर की हत्या, काम के दौरान नाराज साथी ने लकड़ी से मारा, सिर-हाथ पसली में गंभीर चोट से गई जान, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है. कल्याणी इस्पात कंपनी लिमिटेड कोपेडीह में पश्चिम बंगाल के रहने वाले भीष्मदेव सिंघा और चंदन कुमार कंपनी में लोहा सरिया सेंट्रिंग का काम करते थे. 15 जून को भीष्मदेब गलत तरीके से सेंट्रिंग तार बांध रहा था. चंदन ने उसे सही तरीके से काम करने को कहा. इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. शाम को दोनों ने अलग-अलग अंजोरा शराब भट्ठी में शराब पी. रात करीब 8:30 बजे चंदन अपने क्वार्टर जा रहा था. भीष्मदेब ने उसे देखा और दोपहर के विवाद से नाराज होकर लकड़ी के बत्ते से उस पर हमला कर दिया. मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है.
भीष्मदेब ने चंदन के सिर, हाथ और पसली पर वार किए। गंभीर रूप से घायल चंदन को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ASP राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया. भीष्मदेब पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी भीष्मदेब को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB