राजधानी के 5000 वर्ग फीट में निर्मित 7 अवैध दुकानें और 4000 वर्ग फीट सड़क के दायरे में बन रहे बन रहे में निर्मित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Bulldozers were run on 7 illegal shops built in 5000 square feet in the capital and illegal construction being made in 4000 square feet of road area.

राजधानी के 5000 वर्ग फीट में निर्मित 7 अवैध दुकानें और 4000 वर्ग फीट सड़क के दायरे में बन रहे बन रहे में निर्मित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

रायपुर : रायपुर के निगम अमले ने जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड में स्थल पर भूखंडों के दस्तावेजों की निरीक्षण कर जांच की गई. इस दौरान दस्तावेज नहीं होने पर नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी और श्रमिकों की मदद से स्थल पर अवैध निर्माणकर्ता अमरचंद गोदारा के करीब 5000 वर्गफीट पर किए गए 7 अवैध दुकानों का निर्माण पर कार्रवाई की.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता फरहज फारुकी, उपअभियंता लोचन चौहान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की मौजूदगी में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत स्थल पर भूमियों के दस्तावेजो की निरीक्षण कर स्थल जांच की गई और दस्तावेजो का परीक्षण स्थल पर किया गया.
इस दौरान दस्तावेज नहीं होने पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी और श्रमिकों की मदद से स्थल पर अवैध निर्माणकर्ता अमरचंद गोदारा द्वारा करीब 5000 वर्गफीट पर किये गए 7 अवैध दुकानों का निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर बिलासपुर हाइवे के पास किए गए और पलविंदर बल द्वारा करीब 4000 वर्गफीट पर किए गए अवैध निर्माण को मार्ग से हटाने की कडी कार्यवाही करते हुए मार्ग में अवैध निर्माण हटाकर नागरिको को त्वरित राहत सुगम और सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाते हुए दिलवायी गयी और पुलिस बल की मौजूदगी में मिली जनशिकायतो का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB