राजधानी के कबीर पान भंडार में नशीले पदार्थ का कारोबार, पुलिस की छापामारी के बाद निगम का सख्त एक्शन, दूकान सील बंद
Drug business in Kabir Pan Bhandar of the capital, strict action by the corporation after police raid, shop sealed
रायपुर : रायपुर में कृष्णा टाकीज समता कॉलोनी के पास स्थित कबीर पान भंडार दुकान में आजाद चौक पुलिस की टीम ने छापा मारा. वहां नशीले पदार्थ का कारोबार चलते पाया गया. पुलिस की सूचना पर जोन 7 कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर उप अभियंता नगर निवेश रुचिका मिश्रा की मौजूदगी में पान दुकान को तत्काल सील किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत मिली जनशिकायत पर हालात की जानकारी लेने रायपुर नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा टाकीज समता कॉलोनी के पास कबीर पान भंडार दुकान में सम्बंधित आजाद चौक पुलिस थाना की टीम द्वारा थाना प्रभारी के निर्देश पर आकस्मिक छापामारी की गई. पुलिस थाना टीम की छापामार कार्यवाही के फ़ौरन बाद नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा और कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे के निर्देश पर जोन 7 उप अभियंता नगर निवेश रुचिका मिश्रा की मौजूदगी में जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम ने निर्देशानुसार सम्बंधित क्षेत्र कृष्णा टाकीज के पास कबीर पान भंडार समता कॉलोनी को स्थल पर पहुंचकर नशीला पदार्थ कारोबार करने की वजह से ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी.
बता दें कि इससे पहले 16 जून को समता कॉलोनी के ही पास स्थित हांडीपारा में एक किराना दुकान में रायपुर की आबकारी टीम के द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई. मौके पर आरोपी कन्हैयालाल लूलिया की किराना दुकान से मध्यप्रदेश प्रान्त की 10 नग ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की और 1 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की कुल 15 नग बोतल अवैध मदिरा मात्रा 11.25 बल्क लीटर जब्त की गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



