महिला पटवारी से बदसलूकी, शराब के नशे में शिक्षक ने सरेआम की अभद्रता, रकत पर प्रशासन सख्त, FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
Woman Patwari misbehaved with, drunk teacher behaved indecently in public, administration strict on murder, FIR registered, police engaged in search
वाड्रफनगर : बसंतपुर थाना क्षेत्र के रुपपुर गांव में महिला पटवारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में ताजा खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है. शराब के नशे में धुत शिक्षक द्वारा की गई बदसलूकी को ताजा खबर ने प्रमुखता से प्रसारित किया था. जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है.
बता दें कि रुपपुर गांव में सीमांकन के लिए पहुंची महिला पटवारी के साथ शिक्षक राजकुमार पोर्ते ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि अभद्रता भी की. घटना के वक्त आरोपी शिक्षक नशे की हालत में था और उसने अपने पद की गरिमा को ताक पर रखते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई.
ताजा खबर ने इस संवेदनशील मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया. जिसके बाद बसंतपुर पुलिस ने फौरन हरकत में आकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ गैरजमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है. फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है. जिसकी तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



