जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम, भारी वाहनों के थमे पहिये, धरना स्थल पर जुट रहे ग्रामीण
Villagers facing the problem of dilapidated road blocked the road indefinitely wheels of heavy vehicles stopped villagers gathered at the protest site
रायगढ़/तमनार : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत कुंजेमुरा, हुंकराडिपा- मिलुपारा की खराब सड़क को लेकर एक बार फिर आर्थिक नाकेबंदी की शुरुआत हो गई है. खम्हरिया साप्ताहिक बाजार के पास गांव के लोग सुबह से अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने के लिए सड़क पर उतर आए. जिससे भारी वाहनों की कतारें लगने शुरु हो गई. गांव के करीब 20-25 लोग सुबह से ही साप्ताहिक बाजार धरना स्थल पर पहुंच गए.
प्रशासन द्वारा बारिश थमने के बाद 15 अक्टूबर से सड़क निर्माण कार्य शुरु हो जाने की बात कही गई थी. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद भी आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया है. इस वजह से उन्हें आज भी उसी जर्जर सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है. प्रशासन के द्वारा की गई वादा खिलाफी की वजह से मजबूरन ग्रामीणों को अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरु करना पड़ रहा है.
हुँकराडिपा-मिलुपारा की सड़क करीब 10-12 गांवों को तमनार से जोड़ती है. रोजमर्रा की जिंदगी में जरुरी सामान लेने के लिए वनांचल क्षेत्र के लोगों को तमनार जाने की जरुरत पड़ती है. साथ ही साथ लैलूंगा क्षेत्र के रहवासी भी मिलुपरा तमनार की सड़क का उपयोग तमनार जाने के लिए करते हैं. हजारों की तादाद में मिलुपारा, उरबा, पेलमा, हिंझर, कोडकेल, सेमिजोर, लालपुर के लोग उक्त सड़क से तमनार की तरफ आते हैं. लेकिन वर्तमान समय में सड़क की हालत काफी बदतर है. बारिश में कीचड़, फिर अब सड़क पर बने बड़े-बड़े खाईनुमा गड्ढे की वजह से सड़क में फिसल कर कई छोटे बड़े हादसे रोज हो रहे हैं. लेकिन प्रशासन और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद लिए हैं. जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



