राजिम कुंभ कल्प मेला में शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मची धूम, कल होगा सामूहिक विवाह

The exhibition of government schemes became the centre of attraction at the Rajim Kumbh Kalpa Mela, cultural presentations created a buzz, and a mass marriage will take place tomorrow.

राजिम कुंभ कल्प मेला में शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मची धूम, कल होगा सामूहिक विवाह

शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
राजिम कुंभ कल्प मेला तीन जिलों की सीमा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है. लोमस ऋषि आश्रम के समीप कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा शासकीय स्टॉल लगाए गए हैं. जहां राज्य शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है. इसी तरह रायपुर एवं गरियाबंद जिलों द्वारा भी विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई है. जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
तीन मंचों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
राजिम कुंभ कल्प मेला में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं. वहीं नवीन मेला क्षेत्र के स्थानीय मंच और पुराने महोत्सव स्थल नदी मंच पर प्रदेश के कलाकार छत्तीसगढ़ की लोककला, लोकगीत, लोकसंगीत और लोकनृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. कलाकारों को मिल रहे उत्साहपूर्ण प्रतिसाद से मेला परिसर उल्लास से सराबोर नजर आ रहा है.
महानदी की महाआरती से सजा संगम तट
त्रिवेणी संगम में प्रतिदिन भव्य महानदी महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसे गंगा आरती के नाम से भी जाना जाता है. साध्वी प्रज्ञा दीदी के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती संपन्न हो रही है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं. जिससे मेला क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक प्रबल हो गया है.
मीना बाजार और सरस मेला में रही भारी भीड़
नवीन मेला मैदान में इस बार दो स्पेशल मीना बाजार लगाए गए हैं. जो मेलार्थियों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं. मीना बाजारों में आकर्षक झूले, क्राफ्ट बाजार, मौत का कुआं, जलपरी शो, जंगल के जानवरों की प्रदर्शनी एवं वैष्णोदेवी झांकी लोगों को खासा लुभा रही है. वहीं आजीविका मिशन के तहत आयोजित संभागीय सरस मेला में बिहान समूह की दीदियों द्वारा शुद्ध एवं ताजा सामग्री का विक्रय किया जा रहा है. जिले के महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है. बिहान दीदियों का कहना है कि यह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है.
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 मंगलवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हजारों नवदंपत्ति वैवाहिक बंधन में बंधेंगे. राज्य के सभी जिलों में एक ही समयावधि में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के राजिम स्थित नवीन मेला स्थल पर भी सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा.
इस समारोह में अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनकराम धु्रव, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका राजिम अध्यक्ष महेश यादव, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू, जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष सोहन धु्रव, जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, जनपद पंचायत देवभोग अध्यक्ष श्रीमती पह्मालया निधि, जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, म.बा.वि. गरियाबंद सभापति श्रीमती नंदिनी ओंकार साहू, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेन्द्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू, नगर पंचायत देवभोग अध्यक्ष राजेश तिवारी, भाजपा गरियाबंद जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर तथा ग्राम पंचायत चौबेबंधा सरपंच दुलचंद आण्डे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों मौजूद रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राजिम कुंभ कल्प मेला में 09 फरवरी को गूंजेगा दिलीप षड़ंगी का जस गीतिका चक्रधर कथक एवं ईश्वर देवांगन लोकमंच के माध्यम से बिखेरेंगे छटा

राजिम कुंभ कल्प मेला के नौवें दिवस सोमवार 9 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या खास रहेगी. मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रदेश के प्रसिद्ध जस सम्राट एवं लोक गायक दिलीप षड़ंगी अपनी झमाझम प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे. वहीं रायपुर की गीतिका चक्रधर द्वारा कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी. दुर्ग से ईश्वर देवांगन एवं उनकी टीम लोकमंच की प्रस्तुति देंगे. स्थानीय नदी मंच पर नवाडीह राजिम की शांति बाई साहू द्वारा मानस गान प्रस्तुत देंगी. बोडरा के लक्ष्मी नारायण निषाद द्वारा सत्संग भजन, राजिम के शौर्य पटेल द्वारा बाल जस गीत, तौरेंगा के भेवन साहू द्वारा रामायण पाठ, चंद्रसुर के अमरनाथ निषाद द्वारा बालिका मानस भजन प्रस्तुत किया जाएगा.
नवीन मेला स्थल स्थित स्थानीय मंच पर भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. यहां बिलासपुर की विशाखा साहू द्वारा पंडवानी गायन, पारागांव के सुरेश सोनकर द्वारा जगराता, गरियाबंद की गीता यादव द्वारा सुआ नृत्य, पोंड़ तोरला की साक्षी द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर की अनीता द्वारा सुगम गायन, सिंगारभाटा के हरिराम द्वारा सतनाम भजन, दुर्ग के अभिषेक वर्मा द्वारा नाचा गम्मत, धौराभाटा के रामकृष्ण सेन लोक कला मंच, बेमेतरा की खिलेश्वरी साहू द्वारा जस गीत तथा रायपुर के अयान द्वारा पियानो वादन की प्रस्तुति दी जाएगी.