दो गरीब परिवारों के आशियाने पर चला बुलडोजर, PM आवास योजना में बन रहा मकान ढहा, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, लगाई इंसाफ की गुहार
Bulldozers razed the homes of two impoverished families; a house under construction under the PM Awas Yojana was demolished, leaving the families forced to live under the open sky and pleading for justice.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम तनौद में दो गरीब परिवारों के आशियाने पर बुलडोजर चलने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवारों का आरोप है कि सालों से बसे उनके घर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान और सरकारी शौचालय तक को तोड़ दिया गया. अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.
तपती धूप में मलबे के बीच बैठे ये वही परिवार हैं. जिनके सिर से अब छत छिन चुकी है. पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 सालों से यहां रह रहे थे. लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने जमीन पर दावा जताते हुए बुलडोजर चलवा दिया. हैरानी की बात यह है कि बुलडोजर की जद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा निर्माणाधीन मकान भी आ गया. परिवार का आरोप है कि उनके सपनों का घर बनने से पहले ही मलबे में तब्दील कर दिया गया. इतना ही नहीं, सरकार द्वारा निर्मित शौचालय को भी नहीं बख्शा गया. पीड़ितों का आरोप है कि बिना मानवीय संवेदना और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें बेघर कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



