सड़क किनारे पड़ा मिला इलेक्ट्रिशन का शव, जिस्म पर चोट के निशान, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, फैली सनसनी, करंट या कत्ल?, जांच में जुटी पुलिस

Electrician's body found by the roadside with visible injury marks; villagers suspect murder, sparking a sensation; electrocution or homicide? Police are investigating.

सड़क किनारे पड़ा मिला इलेक्ट्रिशन का शव, जिस्म पर चोट के निशान, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, फैली सनसनी, करंट या कत्ल?, जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे पड़ा मिला इलेक्ट्रिशन का शव, जिस्म पर चोट के निशान

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. युवक का शव रविवार सुबह खजुरी मेन रोड स्थित वर्मा प्लॉट के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. यह मामला हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकर्रा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बाहर से बिजली संबंधी काम करने के लिए क्षेत्र में आया था. रविवार को उसका शव संदिग्ध हालत में मिला. शव पर चोट के निशान मिले हैं. जिसके चलते ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं.
जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की खबर मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा
शुरुआती जांच और हालात को देखते हुए पुलिस का शक है कि युवक की मौत करंट लगने की वजह से हुई होगी. वहीं ग्रामीणों ने शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए गहन जांच की मांग की है. फिलहाल मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर-चांपा : जिले के पेण्ड्री गांव से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां 19 साल के युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अजय कश्यप उम्र 19 साल, पिता भगत राम कश्यप का शव गांव में पप्पू ढाबा के पीछे स्थित मकान के पास खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला. सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक की मौत किन हालात में हुई. इसकी वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग युवक की असमय मौत से स्तब्ध हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t