हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ और बजरंगबली की मूर्ति क्षतिग्रस्त, गांव में मचा भारी बवाल, ग्रामीणों ने की जमकर धुलाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Vandalism at a Hanuman temple and damage to the idol of Bajrangbali sparked a massive uproar in the village; the accused was severely thrashed by locals and subsequently arrested by the police.
सीतापुर : छत्तीसगढ़ के सीतापुर के सहनपुर गांव में हनुमान मंदिर में घुसकर एक युवक द्वारा बजरंगबली की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।मौके पर काफी तादाद में ग्रामवासी जमा हो गए और मूर्ति खंडित करने वाले युवक की जमकर धुलाई कर दी. धुलाई करने के बाद युवक को वारदात की खबर पर गांव पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया गया. यह घटना ग्राम की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दस बजे स्थानीय युवक राजेंद्र खलखो उर्फ भंडारी पिता फुर्तिराम उम्र 34 साल गांव में स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा. जहां उसने मंदिर का दरवाजा खोलकर गर्भगृह में प्रवेश किया और वहां स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को खंडित कर दिया. इस वारदात के बाद युवक भागने लगा. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया.
इस वारदात की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते भर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस को भी इस वारदात के बारे में खबर दे दी गई. पुलिस के गांव पहुंचने से पहले लोगों ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए उस पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर भारी सुरक्षा में लेकर थाने पहुंची. थाने लाने के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 298 के तहत जुर्म दर्ज करते हुए जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



