चूहे के बिल से निकले सांप ने घर में सोने के दौरान डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

An 11-year-old girl died during treatment after being bitten by a snake that emerged from a rat hole while she was asleep; the family had initially mistaken the bite for that of an insect, and the household is now plunged into grief.

चूहे के बिल से निकले सांप ने घर में सोने के दौरान डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

कोरबा : कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में सांप के डसने से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई, अलसुबह हुई इस घटना में परिजनों ने शुरुआत में इसे किसी कीड़े के काटने की सामान्य घटना समझा। लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. उसे आनन्-फानन में चिकित्सालय ले जाया गया. जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका वैष्णवी उर्फ सन्नू उम्र 11 साल के पिता राकेश महतो ने बताया कि रात पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था. अलसुबह करीब 4 बजे बच्ची अचानक उठी और कान के पास किसी चीज के काटने की शिकायत करने लगी. उसने कमरे में मौजूद चूहे के बिल की तरफ इशारा किया. जहां कुछ हलचल दिखाई दे रही थी. परिजनों ने इसे चींटी या किसी अन्य कीड़े का काटना समझकर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई.
कुछ देर बाद वैष्णवी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी. कान के पास सूजन बढ़ गई और उसे बेचैनी महसूस होने लगी. लक्षण गंभीर होते देख पिता को सांप के डसने की आशंका हुई. इसके बाद परिवार बच्ची को फौरन दर्री के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा.
अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद चिकित्सको ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर कर दिया. चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हालत और खराब हो गई. मेडिकल कॉलेज में चिकित्सको ने इलाज शुरू किया. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसको बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार में मतं पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t