दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, ड्राइवर और क्लीनर वाहन समेत गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Painful road accident youth riding a bike died after being hit by a truck driver and cleaner along with the vehicle arrested police engaged in investigation

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, ड्राइवर और क्लीनर वाहन समेत गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : गुरुवार की देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भक्त कंवरराम नगर गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार की पहचान शुरु कर दी.
खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी. बताया जा रहा है कि नेहरु चौक से रायपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी. इसके बाद ड्राइवर वाहन लेकर रायपुर की तरफ भाग रहा था. जिसे मौके पर मौजूद लोगो ने किसी तरह दौड़ा कर पकड़ लिया.
वही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पेट्रोलिंग ने वाहन चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को जप्त कर लिया है. सिविल लाइन पुलिस मृतक की पहचान कर अग्रिम कार्यवाही करने में लगी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb