सेल्सगर्ल को कमरे में बंद कर दोस्तों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने चाकू दिखाकर बचाई आबरु, पुलिस कर रही मामले की जांच
Friends locked the salesgirl in a room and tried to rape her, the woman saved her honour by showing a knife, police is investigating the case
बिलासपुर : सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. युवती ने चाकू दिखाकर युवकों को धमकाया. इसके बाद किसी तरह बचकर निकली युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती कपड़े की दुकान में सेल्सगर्ल है. कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत पोड़ी में रहने वाले अमित नामदेव से उसकी दोस्ती है. युवती दो जनवरी की रात बंगालीपारा स्थित अमित के किराए के मकान में सामान देने गई थी. रात करीब 10 बजे अमित घर पर आया. इसी दौरान सामने के रुम में रहने वाले मेघराज देवांगन, गजेंद्र, गुड्डा जायसवाल और एक अन्य व्यक्ति ने अमित से विवाद किया.
कुछ समय बाद रात करीब 11 बजे मेघराज, गजेंद्र और गुड्डा ने मिलकर अमित से मारपीट की. इससे लहूलुहान होकर अमित किसी तरह अपने रुम पर आया. युवती तीनों से मारपीट के बारे में पूछताछ करने चली गई. उसे अकेले देखकर तीनों ने खींचकर कमरे में बंद कर दिया.
दो लोगों ने युवती को दीवार से चिपकाकर पकड़ लिया. एक युवक उसके कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा. उसकी आवाज सुनकर अमित अपने कमरे से बाहर आया. उसने गजेंद्र के कमरे का दरवाजा पीटना शुरु कर दिया. इधर किसी तरह युवकों की पकड़ से छूटी युवती ने पास रखे चाकू को उठा लिया.
उसने खुद को घायल करने की धमकी दी. इससे डरकर युवकों ने दरवाजा खोल दिया. अमित युवती को बचाकर उसके घर पहुंचाया. युवती ने जानकारी स्वजन को देकर शिकायत सरकंडा थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
वहीं एक अन्य मामले में सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला पर पति ने दोस्तों के साथ नशा करने के लिए दबाव बनाया. साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया. महिला मायके आई. तो उसे ले जाने से इंकार कर दिया. पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में की है.
पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. नेहरु नगर में रहने वाली युवती की शादी 2023 में इंदौर में रहने वाले निकुंज खंडवानी से हुई थी. शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. उसका पति रात को नशा करके आता था. कभी-कभी वह पूरी रात बाहर रहता था.
इसकी जानकारी देने पर सास अपने बेटे का पक्ष लेती थी. अक्टूबर में उसके जन्मदिन पर मायके वाले 30-40 हजार का गिफ्ट लेकर आए. उनके जाने पर सास ने कुछ नहीं लेकर आए बोलकर ताना दिया. कभी-कभी ससुर भी शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करते थे.
इधर पति बाहर चलकर दोस्तों के साथ नशा करने दबाव बनाता था. मना करने पर विवाद करने लगता था. बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराते थे. बात-बात पर तलाक देने की धमकी देते थे. महिला रक्षाबंधन पर मायके बिलासपुर आई. इसके बाद ससुराल वालों ने लेकर जाने से इंकार कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



