आधी रात पीछे के रास्ते काली मंदिर में घुसे दो चोर, दानपेटी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर पार, CCTV से छेड़छाड़ की कोशिश, फिर भी कैमरे में कैद हुए आरोपी

Two thieves entered a Kali temple through the back entrance at midnight, broke open the donation box, and made off with gold and silver jewelry; they attempted to tamper with the CCTV system but were still caught on camera.

आधी रात पीछे के रास्ते काली मंदिर में घुसे दो चोर, दानपेटी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर पार, CCTV से छेड़छाड़ की कोशिश, फिर भी कैमरे में कैद हुए आरोपी

बिलासपुर/तखतपुर: बिलासपुर जिला में तखतपुर नगर के काली बड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात शातिर चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी में रखी नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध चोर मंदिर परिसर में दाखिल होते और वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं.
रात करीब दो बजे मंदिर में दाखिल हुए चोर
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब दो बजे दो शातिर चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से परिसर में दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने मंदिर के अंदर पहुंचकर दानपेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नगद रकम निकाल ली. चोरों ने मंदिर में रखे सोने और चांदी के आभूषणों को भी नहीं छोड़ा और उन्हें अपने साथ लेकर फरार हो गए.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक दानपेटी की नगद और चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. हालांकि चोरी गए सामान की असल कीमत का आकलन पुलिस की जांच और मंदिर प्रबंधन द्वारा की जाने वाली जानकारी के बाद साफ होगा.
CCTV से छेड़छाड़ की कोशिश, फिर भी कैमरे में कैद हुए चोर
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की.. ताकि उनकी पहचान न हो सके. लेकिन उनकी यह कोशिश पूरी तरह कामयाब नहीं हुई. घटना के दौरान दो संदिग्ध चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए.
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब दोनों संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही मंदिर के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मंदिर में चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने घटनास्थल का मुआयना किया और मंदिर परिसर में चोरी से जुड़े साक्ष्यों की जांच की.
पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि मंदिर के पीछे से दाखिल होने के बाद चोर किस रास्ते से फरार हुए. इसका पता आसपास के कैमरों से लगाया जा सकता है.
जल्द गिरफ्तारी का भरोसा
थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.
मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानी लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए नगदी और आभूषणों की बरामदगी की मांग की है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि CCTV में कैद इन दो संदिग्धों तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?