कबीरधाम में लोगों को सूद में पैसा देकर लगातार प्रताड़ित करने वाला सुदखोर गिरफ्तार, 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक और अन्य संपत्तियां जब्त
In Kabirdham, a moneylender who was constantly harassing people by lending them money on interest was arrested, 12 lakh cash, 92 blank cheques and other properties were seized
कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के कुचक्र में फंसे पीड़ितों को इंसाफ दिलाने और समाज से इस कुप्रथा को खत्म करने की दिशा में सशक्त कार्रवाई की है. पुलिस ने सूदखोरी के मामलों में शामिल एक आरोपी भागवत साहू पिता गोवर्धन साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में आरोपी की संपत्तियों और अवैध दस्तावेजों को जब्त कर सूदखोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया.
भागवत साहू वर्षों से पीड़ितों को मोटे ब्याज पर कर्ज देकर उनके साथ आर्थिक शोषण करता था. कर्ज न चुकाने पर वह पीड़ितों की मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर, और अन्य कीमती संपत्तियां जबरन गिरवी रखवाकर उनका विक्रय इकरारनामा करवा लेता था. इस तरह उन्हें मानसिक और सामाजिक रुप से प्रताड़ित करता था. उसकी गतिविधियों से दर्जनों परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके थे.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप पुलिस श्री सिद्धार्थ चौहान, थाना कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा, थाना कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने की.
जप्त सामग्री
- ₹12 लाख नगद
- 92 ब्लैंक चेक (पीड़ितों के हस्ताक्षरित)
- 12 मोटरसाइकिलें
- 1 कार
- 1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित)
- गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज और अन्य संपत्ति कागजात
कबीरधाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अगर आप सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं. तो बेझिझक पुलिस से संपर्क करें. खबर देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इसके अलावा नागरिकों को शासन द्वारा उपलब्ध आर्थिक सहायता /लोन योजनाओं का फायदा लेने की सलाह दी जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



