घर में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात, परिवार में पसरा मातम, नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस कर रही मामले की जांच

A young man committed suicide by hanging himself at home, reason unknown, family in mourning, suicide note not found, police investigating the case

घर में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात, परिवार में पसरा मातम, नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर के वार्ड क्रमांक-9 में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक ने किस वजह से यह खतरनाक कदम उठाया है इसका अभी पता नहीं चल सका है. घटना के बाद से परिजनों में मातम छा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-9 में मृतक राजा पटेल उम्र 27 साल अपने परिवार के साथ निवास करता था. सुबह जब राजा का बड़ा भाई राजा के कमरे में गया तो देखा कि राजा फांसी के फंदे से लटक रहा था. बड़े भाई ने फौरन परिजनों को बुलाया और राजा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन राजा की सांस थम चुकी थी. परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं है. इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI