पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति खाद्य मंत्री बघेल आदेश एवं चाबी का किया गया वितरण, 18 अक्टूबर को जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प

Food Minister Baghel orders approval and keys distributed to beneficiaries of PM Awas Yojana district level mega credit camp on October 18

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति खाद्य मंत्री बघेल आदेश एवं चाबी का किया गया वितरण, 18 अक्टूबर को जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति खाद्य मंत्री बघेल आदेश एवं चाबी का किया गया वितरण

गरियाबंद : गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि और सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी और राजिम विधायक रोहित साहू विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए.
बघेल ने जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास के 10 हितग्राहियों को चाबी और नये स्वीकृत आवास के 10 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया. साथ ही हितग्राहियों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया.
बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा गरीबों के आवास के सपने को पूरा किया जा रहा है. मोदी द्वारा आवास देने के गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्ण करने के लिए संकल्पित है. आवास निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी.
कार्यक्रम में कई विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये गए. प्रभारी मंत्री ने अतिथियों के साथ बच्चों को अन्नप्राशन, हितग्राहियों को श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, स्वाइल हेल्थ कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन एवं पोषण किट आदि का वितरण किया.
कार्यक्रम में पोंड निवासी श्रीमती सरस्वती कमार के नवीन घर का मॉडल बनाया गया था. अतिथियों ने मॉडल घर का फीता काटकर लोकार्पण किया. साथ ही हितग्राही को मिठाई खिलाकर नए घर की बधाई दी.
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य फिरतुराम कंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

18 अक्टूबर को जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प

गरियाबंद :कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर ऋण वितरण एवं बैंकिंग समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन शुक्रवार 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत गरियाबंद के सामुदायिक भवन में किया जायेगा.
लीड बैंक अधिकारी श्री मोहम्मद मोफिज ने बताया कि जिला स्तरीय क्रेडिट कैम्प का मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज में बढ़ोतरी, बैंकों द्वारा प्रायोरिटी सेक्टर में ऋण वितरण क्षेत्र का विस्तार, शासकीय स्वरोजगार ऋण योजनाओं के प्रति जागरुकता, मुद्रा योजना के क्षेत्र का विस्तार, नवीन बैंक खाते और आधार पंजीयन करवाने की सुविधा ग्रामीणों की वित्तीय साक्षरता एवं अन्य बैंकिंग से संबंधित समस्याओ का निराकरण किया जाएगा. कैम्प में जिले में स्थित सभी बैंक की शाखाएं इस शिविर में उपस्थित रहेंगे तथा शिविर स्थल पर बैंकों का स्टाल लगाकर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

लाईवलीहुड कॉलेज अंतर्गत अतिथि प्रशिक्षक के लिए 18 अक्टूबर को वॉक इन इंटरव्यू

गरियाबंद : जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी गरियाबंद में अस्थायी मेहमान प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा. इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 18 अक्टूबर को सुबह10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में किया गया. यह नियुक्ति प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत अल्प अवधि कौशल प्रशिक्षण कार्य के लिए की जाएगी. नियुक्ति के बारे में आवेदन विज्ञापन एवं अन्य जानकारी जिले के वेबसाईट से ली जा सकती है.

वन विभाग अंतर्गत समिति प्रबंधक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

गरियाबंद : जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद वन मंडल द्वारा प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लाटापारा, बेगरपाला, जरण्डीह, जोबा, अकलवारा, अमेठी एवं फिंगेश्वर में प्रबंधक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा लिस्ट जारी कर दी गई है.
चयन एवं प्रतीक्षा सूची छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के वेबसाइट एवं जिला गरियाबंद के वेबासाईट में अपलोड किया गया है. साथ ही उपरोक्त प्राथमिक सहकारी समितियों एवं जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है. जिसका अवलोकन किया जा सकता है.
प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ ने बताया कि समिति लाटापारा के लिए अभ्यर्थी चुड़ामणी कश्यप, बेगरपाला के लिए मनोज कुमार, जरण्डीह के लिए कुमारी भारती सोनवानी, जोबा के लिए हरीश कुमार ध्रुव, अकलवारा के लिए डिगेन्द्र कुमार, अमेठी के लिए श्रीमती ममता एवं फिंगेश्वर के लिए कुमारी शिवानी साहू का चयन किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb