इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ‘आशिकी-2’ की स्टोरी, फिर डैम में लगाई छलांग, 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिजन
19-year-old college student dies after posting ‘Aashiqui 2’ story on Instagram and jumping into a dam; family in shock over the death of their only son.
अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर घुनघुट्टा डेम में 19 साल के कॉलेज छात्र की डूबने से मौत हो गई. घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘आशिकी-2’ का स्टेटस लगाया था. इसके कुछ देर बाद उसने डेम में छलांग लगा दी. शुक्रवार दोपहर SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव डेम के गेट के पास से बरामद किया.
मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौक निवासी रीतिक साहू स्व पिता लक्ष्मण साहू उम्र 19 साल गुरुवार दोपहर बाद स्कूटी से घुनघुट्टा डेम पहुंचा था. वहां मौजूद मछुआरों और कर्मचारियों के मुताबिक युवक ने अचानक डेम में छलांग लगा दी. लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका.
दुसरे दिन SDRF की टीम ने डेम में तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बाद रीतिक का शव डेम के गेट के पास फंसा हुआ मिला. शव बाहर निकाले जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की. घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आशिकी-2 का स्टेटस चर्चा में
उत्साही कालेज छात्र की डैम में डूबने से मौत को लेकर कोई वजह सामने नहीं आई है. जब दोस्तों और परिचितों ने उसके इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के आइडी को जांचना शुरू किया तो इंस्टाग्राम में स्टेटस दिखा. दोस्तों ने बताया कि डेम जाने से कुछ देर पहले रीतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म आशिकी-2 का एक सीन स्टेटस के रूप में लगाया था. उल्लेखनीय है कि फिल्म आशिकी-2 में भी हीरो आख़री में पुल के ऊपर खड़े होकर पानी में छलांग लगा देता है. हालांकि युवक ने जो स्टेटस लगाया था और उसकी मौत के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह साफ नहीं है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
मां कर रही थी पालन-पोषण, सदमे में परिवार
रीतिक के पिता लक्ष्मण साहू की कई साल पहले मैनपाट क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी मां अपने मायके बिलासपुर चौक में आकर रहने लगी और काम कर दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी. रीतिक इकलौता बेटा था. उसकी एक बहन भी है. परिजनों के मुताबिक रीतिक पढ़ने में होशियार था.
उसने इस साल शहर के एक प्राइवेट स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी और इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था. इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर रितिक ने ऐसा कदम क्यों उठाया? पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



