गणेश विसर्जन जुलुस के दौरान जमकर बवाल, 12 युवकों ने ट्रेनी DSP से की मारपीट, कार के तोड़े शीशे, 6 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Major commotion during the Ganesh Visarjan procession: 12 youths assaulted a trainee DSP and smashed car windows; 6 accused arrested, search underway for the absconding suspects.

गणेश विसर्जन जुलुस के दौरान जमकर बवाल, 12 युवकों ने ट्रेनी DSP से की मारपीट, कार के तोड़े शीशे, 6 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

सरगुजा : गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी उप पुलिस अधीक्षक निशांत कुर्रे से मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. झांकी के दौरान साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, आरोपियों ने उनके निजी वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की. शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनी DSP निशांत कुर्रे वर्तमान में दरिमा थाना प्रभारी के रुप में पदस्थ हैं. गुरुवार को वे ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर थे। रात करीब 10 बजे वे अपने वाहन से दरिमा से अंबिकापुर लौट रहे थे. रास्ते में डीजे के साथ गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. उप पुलिस अधीक्षक ने जुलूस में शामिल लोगों से वाहन को साइड देने के लिए कहा. इसी बात को लेकर विसर्जन में शामिल कुछ युवकों से उनकी बहस हो गई. देखते ही देखते युवकों ने उन पर हमला कर दिया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के साथ मारपीट की और उनके वाहन में तोड़फोड़ कर दी.
आरोपियों ने वाहन के शीशे फोड़ दिए और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. मारपीट में उप पुलिस अधीक्षक को मामूली चोटें आई हैं. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. अंबिकापुर ग्रामीण अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश बघेल ने बताया कि दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे बीती रात क्षेत्र भ्रमण पर थे. मार्ग बंद देखा तो गणेश विसर्जन में शामिल युवकों को मार्ग देने और जुलूस व्यवस्थित करने की समझाइश दी. इसी दौरान युवकों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया. मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कराई जा रही है. सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?