पति और बच्चों को छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका, शक के घेरे में बॉयफ्रेंड

A live-in girlfriend, who left her husband and children, dies under suspicious circumstances; murder suspected; boyfriend under suspicion

पति और बच्चों को छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका, शक के घेरे में बॉयफ्रेंड

दुर्ग : भिलाई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध हालत में मौत में हो गई. वह लिव-इन पार्टनर साथ रह रही थी. इस दौरान गर्लफ्रेंड के नाक से खून निकलने लगा. हालत बिगड़ने पर बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यह मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड राजिंदर कौर उम्र 35 साल लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में तीन साल से रह रही थी. राजिंदर शादीशुदी थी और उसके दो बच्चे भी हैं. लेकिन वह पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी.
इस मामले की जांच में सामने आया कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में अक्सर विवाद होता था. ऐसे में राजिंदर के परिजनों में हत्या की आशंका जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि इस पूरे मामले में भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
दरअसल राजिंदर कौर का राजा नाथ के साथ प्रेम संबंध था. दोनों साथ रहते थे. 5 फरवरी की रात दोनों शराब पी रहे थे. इस दौरान अचानक राजिंदर के नाक से ब्लड आने लगा. किसी तरह उन्होंने ब्लड रोकने की कोशिश की. लेकिन बात नहीं बनी और राजिंदर की हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद राजा नाथ की मां ने राजिंदर को जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 6 फरवरी को मौत की पुष्टि हुई. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.
राजिंदर कौर की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई. राजिंदर की भांजी कृतिका ने बताया कि राजा नाथ की मां ने उन्हें 6 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे घटना की जानकारी दी. परिजनों का कहना है कि राजिंदर कौर और राजा नाथ के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी राजिंदर घर आती थी. उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे. ऐसे में परिवार को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB