रायपुर में मंदिर के पीछे आरक्षक हेरोइन समेत गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS एक्ट में हिमांशु बर्मन के खिलाफ किया FIR दर्ज, महकमे में मचा हड़कंप

A constable was arrested with heroin behind a temple in Raipur. Police filed an FIR against Himanshu Burman under the NDPS Act, causing a stir in the department.

रायपुर में मंदिर के पीछे आरक्षक हेरोइन समेत गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS एक्ट में हिमांशु बर्मन के खिलाफ किया FIR दर्ज, महकमे में मचा हड़कंप

रायपुर : रायपुर में पुलिस आरक्षक को हेरोइन (चिट्टा) बेचते गिरफ्तार हुआ है. आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से करीब 1 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है. जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपए बताई जा रही है. यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से खबर मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा इलाके में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन CG 04 PW 1372 में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है.
खबर मिलते ही टिकरापारा और आजाद चौक थाने की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा करीब 1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ.
पूछताछ में आरोपी की पहचान हिमांशु बर्मन उम्र 34 साल के रूप में हुई. जो रायपुर में पदस्थ आरक्षक है. वह मूल रुप से ग्राम कुंडा, जिला कबीरधाम का रहने वाला है. और वर्तमान में जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर में रह रहा था.
आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने यह कार्रवाई की. पुलिस अब ‘सोर्स टू डेस्टिनेशन’ एंगल से जांच कर रही है. जिससे मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB