दो महिलाओं के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग, सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग के DPO वरुण नागेश सस्पेंड, मचा हड़कम्प
Women and Child Development Department DPO Varun Nagesh has been suspended for allegedly using obscene language and sexually harassing two women, sparking outrage.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग के DPO को सस्पेंड कर दिया गया. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश पर उनके ही विभाग में काम करने वाली दो महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट और अश्लील भाषा बोलने का आरोप लगाया था.
इस आरोप के बाद जिले की राजनीति गर्म हो गई. साथ ही उनका पुतला भी फूंका. हालांकि यह मामला सामने आने के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर ने 5 सदस्यीय जांच टीम की गठन की.
मिली जानकारी के मुताबिक समिति द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाई गई. जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद 29 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में डीपीओ वरुण नागेश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मामलों में गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया.
इधर अधिकारी वरुण नागेश ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया. निलंबन के बाद नागेश का पूरा प्रभार सुश्री तनुजा बेलसरिया को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



