भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर  दर्दनाक मौत, दो किशोर घायल, हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

Horrific road accident, high speed car rams into shop, 3-year-old minor dies on the spot, two teenagers injured, CCTV footage of the accident surfaced

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 13 वर्षीय नाबालिग की मौके पर  दर्दनाक मौत, दो किशोर घायल, हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

अभनपुर/गोबरा नवापारा : नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तड़के सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल से चिंगारी निकलने लगी और आसपास की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए ठप हो गई. हादसे में कार में सवार 13 साल के नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य किशोर घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गंज रोड में महावीर (बजरंग) चौक के पास सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार इंदिरा मार्केट से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कलकत्ता फोटो स्टूडियो के पास मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे के वक्त जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए.
घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार चला रहे 13 साल का नाबालिग निवासी सतनामी पारा, नवापारा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार में सवार दो अन्य नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं. स पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है.
हादसे की खबर मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस हादसे के बाद 13 साल का नाबालिग के कार चलाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने और अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t