धमतरी में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, दो माह का मासूम हुआ मां से वंचित, पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
In Dhamtari, a newly married woman committed suicide by hanging herself, leaving a two-month-old child without a mother, leaving the entire village in mourning and shock, with police investigating.
धमतरी : धमतरी जिले में दो महीने के मासूम बच्चे की मां ने खुदकुशी कर ली. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नवविवाहिता गणेश्वरी नेताम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दी है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश्वरी की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी. और दो महिना पहले ही उनका पहला बच्चा ऑपरेशन के जरिए हुआ था. परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद से ही महिला को लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी. जिससे वह काफी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी. इसी बीच उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है. वहीं दो महिना का मासूम बच्चा अब मां के साए से वंचित हो गया है. घटना की खबर मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



