रायपुर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने लिटा सख्त एक्शन, आरोपी पड़ोसी राजकुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लोगों में गहरी चिंता और गुस्सा
Brutality against a 4-year-old innocent girl in Raipur, police took strict action, accused neighbor Rajkumar was arrested and sent to jail, people are deeply concerned and angry.
रायपुर : तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना ने झकझोर कर रख दिया है. जहां एक पड़ोसी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दीं. इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरी चिंता और गुस्सा फैल गया है. यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है.
यहां के गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है. इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 साल का राजकुमार वर्मा पड़ोस का रहने वाला है, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने मामा के यहाँ शादी में तिल्दा-नेवरा के बहेसर गाँव शादी में आई थी, तभी मोहल्ले के युवक ने ये घिनौनी हरकत की. लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.
यह दर्दनाक घटना मासूम बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है. क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है. सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा. बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है. जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है. इंसाफ तो दिलाना ही होगा ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



