सेना के ठिकानों पर सोलर CCTV लगाकर पाकिस्तान वीडियो भेजने वाला आरोपी संदीप और सोना गिरफ्तार, लेडिस गारमेंट्स की दुकान बनी जासूसी अड्डा

Sandeep and Sona, accused of sending videos to Pakistan by installing solar CCTV cameras at army bases, have been arrested. A ladies' garment shop has become a spying hub.

सेना के ठिकानों पर सोलर CCTV लगाकर पाकिस्तान वीडियो भेजने वाला आरोपी संदीप और सोना गिरफ्तार, लेडिस गारमेंट्स की दुकान बनी जासूसी अड्डा

जालंधर : पंजाब में जासूसी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. कपूरथला पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहे थे. आरोप है कि ये दोनों भारतीय सेना से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर उनकी जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे.
कपूरथला के एसएसपी गौरव तुरा ने जालंधर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित फिरोजपुर के रहने वाले हैं. उनकी पहचान संदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी छांगा खुर्द थाना ममदोट जिला फिरोजपुर और सोना निवासी दोना मत्तड थाना लखों के बहिराम जिला जालंधर के रूप में हुई है.
सवा महीने पहले किराए पर ली थी दुकान
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपितों ने करीब सवा महीने पहले कपूरथला के कांजली रोड पर एक दुकान किराए पर ली थी. उन्होंने वहां लेडिस गारमेंट्स का कारोबार शुरू किया, ताकि किसी को उन पर शक न हो. दुकान के बाहर और आसपास सुरक्षा के नाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे.
जांच में सामने आया है कि इन कैमरों के जरिए सेना क्षेत्र की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा रही थी. यह फुटेज पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों को भेजी जा रही थी. एक महीने के भीतर करीब 25 हजार से ज्यादा फुटेज भेजी गई. जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाती है.
पहले भी नशा तस्करी में आरोपित हो चुका गिरफ्तार
यह भी सामने आया है कि आरोपित संदीप सिंह पहले से ही नशा तस्करी के मामले में वांछित था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. 4G कनेक्टिविटी वाले चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपितों की भी पहचान की गई है. जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.
सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है और किन-किन स्थानों से जानकारी इकठ्ठा कर भेजी जा रही थी.
आरोपी 
सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा निवासी फिरोजपुर