साधु के भेष में शैतान, घर से सोना निकालने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, फर्जी साधुओं का गिरोह पकड़ाया, 6 लोग गिरफ्तार, पूजा के नाम पर धोखाधड़ी

A devil in the guise of a holy man; ₹5 lakh swindled under the pretext of extracting gold from a house; gang of fake holy men busted; 6 arrested; fraud committed in the name of a religious ritual.

साधु के भेष में शैतान, घर से सोना निकालने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, फर्जी साधुओं का गिरोह पकड़ाया, 6 लोग गिरफ्तार, पूजा के नाम पर धोखाधड़ी

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने घर में गड़े सोना निकालने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 17 मई की बताई जा रही है. एक अज्ञात व्यक्ति साधु के भेष में पहुंचकर बलराम सरकार के परिवार की बीमारी दूर करने की बात कही. आरोपी ने बताया कि घर में सोना गड़ा हुआ है. जिसे निकालने के बाद यह बीमारी ठीक हो जाएगी.
आरोपियों ने सोना निकालने लाए भस्म दवा खरीदने के नाम पर दो बार में करीब 5 लाख रुपये मांग लिए. जब आगे रकम की मांग की तो परिवार को शक हुआ. जब उन्होंने घर मे गड्ढे में लाल कपड़ा बंधे लोटे की जांच की तो उसमें 21 सोना के कलर की मूर्तियां मिली. जिसे साफ करने पर सभी मूर्तियां पीतल की निकली. ठगी का शिकार होने पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस की अपील – किसी के बहकावे में न आएं
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 4,96,000 रुपए नगद और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है. साथ ही लोगों से अपील किया कि अंधविश्वास और झूठे चमत्कारों के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को दें. ताकि ऐसे ठगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.
गिरफ्तार आरोपी
भोला गवते पिता पिसाराम गवते उम्र 40 साल निवासी नांदीखेड़ा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
मुकेश सोनेश्वर पिता पिसाराम सोनेश्वर उम्र 31 साल निवासी वार्ड नम्बर 1, परसोडी वकील जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
शिवागिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 28 साल निवासी गोसाई मोहल्ला वार्ड नम्बर 4 नवेगांव जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
लिलाधर शिवाजी वाघमारे उर्फ निलेश पिता शिवाजी वाघमारे, उम्र 35 साल निवासी शंकरपट मोहपा, जिला नागपुर
परमेश्वर एकनाथ उर्फ देवा पिता पिसाराम एकनाथ उम्र 37 साल निवासी सेलू थाना कणमेष्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
दिनेश सोनेश्वर पिता ईष्वर सोनेश्वर उम्र 30 साल निवासी देशमुख खैरी थाना मोहपा जिला नागपुर (महाराष्ट्र) 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?