शराब पार्टी में दोस्त को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, कुरुद में पीने के दौरान हुआ झगड़ा, युवक की मौके पर मौत, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
Man beaten to death with a stone by a friend during a drinking party; altercation broke out while consuming alcohol in Kurud; victim died on the spot; eight accused, including two minors, arrested.
धमतरी : कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में एक और कत्ल हो गया. इस बार दोस्तों ने युवक की जान ली है. पूरा मामला शराब के नशे में हुए विवाद से जुड़ा है. दरअसल 29 जून की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच कुरूद के ग्राम डाही में 8-9 लोग शीतला मंदिर के आगे टॉवर के पास शराब का सेवन कर रहे थे. तभी हुलास मंडावी पिता दिना मंडावी 35 साल और एक युवक के बीच शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा हो गया.
दोनों एक दूसरे को मां बहन की गली गलौज कर रहे थे. जिसे सब मिलकर समझाने लगे. इसके बाद हुलास मंडावी सभी के साथ गाली गलौज करने लगा. तभी आरोपी तैश में आकर हुलास से हाथ मुक्के वा डंडे से मारपीट की और आखिर में बड़े से पत्थर से सिर पर वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया.
वारदात की खबर पर कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया. जहां पर हुलास मंडावी का शव पड़ा हुआ था. शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया गया. सभी आरोपी और सह आरोपी को रात में ही हिरासत में लेकर थाना लाया गया. सभी से पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों के पास शराब थी. लेकिन हुलास के पास शराब नहीं थी. उसने शराब पिलाने के लिए कहा तो साथियों ने उसे शराब पिला दी. इसी बीच हुलास उनसे गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की भी धमकी दी. जिससे सभी साथी आक्रोशित हो गए.
बताया जा रहा है कि इसमें करीब आठ आरोपी हैं. जिसमें दो नाबालिग हैं. दो मुख्य आरोपी हैं. बाकी सभी सह आरोपी हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बहुत जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



