नगर निगम सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन सस्पेंड, व्यापार विहार भू आबंटन को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर का बड़ा एक्शन
Municipal Corporation Assistant Office Superintendent Rajesh Dewangan suspended; Commissioner takes major action after a video regarding the Vyapar Vihar land allotment goes viral.
बिलासपुर : व्यापार विहार भू-आवंटन प्रकरण में कथित रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नगर पालिक निगम बिलासपुर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार देवांगन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया
जारी आदेश के मुताबिक व्यापार विहार भू-आवंटन मामले में श्री देवांगन द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए वक्तव्य, सोशल मीडिया में वायरल खबर और रिश्वत जैसे गंभीर कदाचार से संबंधित बातचीत के वीडियो सार्वजनिक होने से नगर निगम की छवि प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है. प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को अत्यंत गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है.
निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत राजेश कुमार देवांगन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है.
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय (विकास भवन), नगर पालिक निगम बिलासपुर निर्धारित किया गया है. इस दौरान उन्हें प्रचलित नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा. नगर निगम की इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता के मामलों में अपनाई जा रही रूप में देखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



