GPF से 5 लाख निकालने के बदले 10 हजार की डिमांड, जल संसाधन विभाग का बाबू शिव कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने किया ट्रैप
Demand for ₹10,000 to process a ₹5 lakh GPF withdrawal; Shiv Kumar, a clerk in the Water Resources Department, arrested red-handed while accepting the bribe in an ACB trap.
दुर्ग : दुर्ग में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जल संसाधन विद्युत यंत्र की विभाग के सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के मुताबिक विभाग में पदस्थ कर्मचारी नंदकुमार ने अपने बेटे की शादी के लिए अपने सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते से 5 लाख रुपए निकालने के लिए आवेदन किया था.
इसके एवज में सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की. रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की. शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की. प्लान के मुताबिक जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी बाबू को 10 हजार रुपए दिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई.
बताया जा रहा है कि रायपुर से पहुंची ACB की टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. फिलहाल आरोपी को दुर्ग स्थित सर्किट हाउस लाया गया. जहां आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की गई. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



