वर्चस्व की रंजिश में घर घुसकर हत्या का प्रयास, चंद घंटे के भीतर 2 महिला समेत 1 आरोपी को गिरफ्तार, एक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Attempted murder following a dispute over dominance; accused barged into the house to commit the crime. Within a few hours, one accused (along with two women) was arrested, while another remains at large; police are searching for the absconding suspect.
दुर्ग : प्रार्थिया शीतल वर्मा उम्र 22 साल निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जुलाई 2026 को आरोपी परी खान के साथ लक्की सरदार को लेकर विवाद हुआ था. उक्त विवाद से नाराज होकर 2 जुलाई 2026 को परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान और जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर पीड़िता की हत्या करने की प्लान बनाई.
प्लान के तहत रात करीब 8 बजे सभी आरोपी ज्वलनशील पदार्थ लेकर पीड़िता के घर पहुंचे. उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर और घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने का प्रयास किया. पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 940/2026 धारा 109, 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों के फरार होकर नागपुर जाने की संभावना पर तत्काल पतासाजी की गई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में लक्की सरदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात से नाराज होकर हत्या की प्लान बनाकर घटना कारित करना कबूल किया.
इस मामले की जांच के दौरान जरुरी सबूत और घटना से संबंधित सामग्री नियमानुसार जप्त की गई. आरोपी परी खान, मुस्कान और राहुल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर अदालतमें प्रस्तुत किया गया. मुख्य आरोपी लक्की सरदार की तलाश जारी है.
आरोपी का नाम :
1. परी खान उम्र 23 साल निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर, जिला दुर्ग
2. मुस्कान उम्र 24 साल निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)
3. राहुल यादव उम्र 35 साल, निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



