नेशनल हाईवे 130 सी में हुआ भीषण सड़क हादसा अज्ञात वाहन की ठोकर के चलते एक युवक की हुई मौत दूसरा साथी घायल, इलाज जारी, रायपुर रेफर
A severe road accident occurred on National Highway 130C; a young man died after being struck by an unidentified vehicle, while his companion was injured and is undergoing treatment after being referred to Raipur.
गरियाबंद/पाण्डुका : गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डुका, सरकड़ा नेशनल हाईवे-130सी पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मृतक की गेंद विश्वकर्मा पिता लोकेश विश्वकर्मा उम्र 19 साल हादसे में घायल तिजेश्वर साहू पिता हेमूराम साहू उम्र 19 साल दोनों युवक राजनकट्टा गांव के निवासी किसी काम से जा रहे थे. तभी अज्ञात हैवी व्हीकल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गेंद विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तिजेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया.
खबर मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे के वजह की जांच कर रही है.
घटनास्थल पर मिले बड़े टायरों के निशानों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि किसी कार, ट्रक या हाइवा ने बाइक को टक्कर मारी हो सकती है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



