महिला सरपंच और उनके परिवार के साथ मारपीट, बाड़ी की घेराबंदी को लेकर हुआ विवाद, एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
Female Sarpanch and her family assaulted following a dispute over the fencing of a plot; police have registered an FIR and are investigating the matter.
बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआँ में महिला सरपंच और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बाड़ी की घेराबंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गई. सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कुआँ की सरपंच शिवकुमारी वस्त्रकार ने आरोप लगाया कि बाड़ी की घेराबंदी को लेकर गांव के प्रदीप कैवर्त और उसके परिजनों के साथ विवाद हुआ. विवाद के दौरान आरोपियों ने सरपंच, उनके पति और बेटी के साथ मारपीट की. घटना के बाद सरपंच अपने परिवार के साथ तखतपुर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तखतपुर थाना के एसआई डीआर मनहर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आने की जानकारी मिली है. अगर आरोपी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो नियमानुसार काउंटर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. आरोपियों की तलाश जारी है. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



