लाखों उम्मीदवारों को फिर लगा बड़ा झटका, NEET के बाद कल होने वाले TET EXAM का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, अब शिक्षा मंत्री देंगे इस्तीफा?
Lakhs of candidates have suffered another major setback; following the NEET issue, the paper for the TET exam scheduled for tomorrow has been leaked, and the exam has been cancelled—will the Education Minister resign now?
महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. सूबे के ठाणे जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.
हैरान करने वाली बात यह है कि यह परीक्षा कल यानी रविवार 28 जून को आयोजित होने वाली थी. लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया. इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 28 जून को होने वाली थी. भिवंडी में पुलिस छापे के बाद शिक्षा परिषद ने 28 जून को होने वाला एग्जाम टालने का बड़ा फैसला लिया गया. शिक्षा विभाग के फैसले के बाद राज्य वर्ष के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है
कई उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे थे परीक्षा की तैयारी और परीक्षा केंद्र जाने की पूरी तैयारी कर चुके थे. अचानक आए इस फैसले से उम्मीदवारों के बीच में निराशा देखने को मिल रही है. अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख की घोषणा का इंतजार है.
वही इस मामले के सिलसिले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. जांच में संदिग्धों के पास मौजूद कुछ प्रश्न TET 2025 के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए. भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील किया कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक और अद्यतन जानकारी सिर्फ परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें. नई परीक्षा की तारीख का एलान जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा.
4 लाख से ज्यादा छात्र देने वाले थे परीक्षा
बता दें कि कल होने वाली इस परीक्षा में करीब 4 लाख 28 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में बैठने वाले थे. अब पेपर लीक होने की वजह से इन लाखों भावी शिक्षकों का भविष्य लटक गया है. बता दें कि इससे पहले भी साल 2025 में पेपर लीक हुआ था. साल 2025 में कोल्हापुर से TET का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी.
अभी NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक का मामला थमा नहीं था कि इसी बीच TET का पेपर लीक होने की घटना ने शिक्षा विभाग की खराब कार्यप्रणाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है.
नहीं ली जाएगी कोई शुल्क
प्रिया शिंदे, उपायुक्त, परीक्षा परिषद ने बताया कि पेपर लीक मामले के बाद किसी भी उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की भी जरुरत नहीं होगी. जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है.
शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले 6 दिनों से प्रदर्शन कर रही है. इस आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी समर्थन दिया है. सोनम वांगचुक ने कहा, "अगर 27 जून तक सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आता, तो मैं कल 28 जून से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू करूंगा.
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, शिक्षक रणजीत यादव, अधिवक्ता कॉलिन गोंसाल्विस और शिक्षक काशिफ भी प्रदर्शन में शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



