रात में वेलेंटाइन डे मनाती पकड़ी गई भतीजे संग चाची, फिर पति ने लिया ये बड़ा फैसला, चाचा ने अपने भतीजे संग अपनी पत्नी से करवा दी शादी
An aunt was caught celebrating Valentine's Day with her nephew at night. Her husband then took a drastic decision, arranging for his nephew's marriage to his wife.
बागपत : बागपत में वेलेंटाइन डे की रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया. यहां चाची और भतीजा रात में वेलेंटाइन डे मनाते हुए पकड़े गए. महिला के पति ने ही पत्नी को पकड़ लिया. इसके बाद महिला के पति ने अपने भतीजे के साथ अपनी पत्नी की शादी करवा दी.
बताया जा रहा है कि महिला और उसके सगे भतीजे के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध था. मगर इसकी भनक किसी को नहीं थी. मगर इस बार वेलेंटाइन डे की रात दोनों की इस प्रेम कहानी का खुलासा हो गया.
2 बच्चों की मां है पूजा
ये पूरा मामला दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव से सामने आया है. यहां पूजा नाम की महिला की शादी 8 साल पहले पंकज से हुई थी. शादी के बाद दोनों के 2 बच्चे भी हुए. परिवार में सब कुछ सही चल रहा था. मगर 5 साल पहले पूजा का दिल अपने जेठ के बेटे संजीव पर आ गया. संजीव भी अपनी चाची से प्यार करने लगा.
मिली जानकारी के मुताबिक वेलेंटाइन डे की रात पति ने पत्नी और भतीजे को एक साथ देख लिया और इनके रिश्ते का खुलासा हो गया. फिर घर में खूब विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ा कि तीनों थाने पहुंच गए. थाने में भी काफी देर तक विवाद के समाधान की कोशिश होती रही. मगर जब कोई समाधान नहीं निकला तो पति ने बड़ा फैसला लिया.
करवा दी पत्नी की शादी
इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी अपने ही भतीजे से थाने परिसर में करवा दी. दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गांव से विदा कर दिया गया. ये देख हर कोई सन्न रह गया. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



