बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह की धर्मपत्नी श्रीमती राजदुलारी शाह का निधन, इलाके में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार

Former Bindranavagarh MLA Kumar Omkar Shah's wife Smt. Rajdulari Shah passes away, mourning grips the area, last rites to be performed tomorrow

बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह की धर्मपत्नी श्रीमती राजदुलारी शाह का निधन, इलाके में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिला में छुरा राज परिवार और बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह की धर्मपत्नी राजदुलारी शाह का आज सुबह उनके निज निवास में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर सहित क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई.
स्व राजदुलारी शाह सरल, सौम्य एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं. सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में उनका विशेष योगदान रहा. उन्होंने सदैव सेवा, सद्भाव और संस्कारों को प्राथमिकता दी. जिसके कारण वे समाज में अत्यंत सम्मानित थीं.
उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई.उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को छुरा में पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा.
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB